
पीडि़त ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
छतरपुर। हरपालपुर थाना अंतर्गत ग्राम पपटुआ के रहने वाले एक कुशवाहा परिवार ने एसपी को आवेदन देकर मारपीट के दोषियों पर कार्यवाही की मांग की है।ग्राम पपटुआ निवासी प्रमोद कुशवाहा ने एसपी को दिए आवेदन में बताया कि विगत 27 सितम्बर को रात करीब डेढ़ बजे जब वह अपने परिवार सहित घर के आंगन में सो रहा था तभी अज्ञात 6 लोग उसके घर में घुस आए और मुंह पर कपड़ा डालकर मेरी और पत्नि सहित बच्चों की मारपीट करने लगे। अज्ञात लोगों द्वारा किसी भी तरह की कोई मांग नहीं की गई वे सिर्फ मारने के उद्देश्य से ही घर में घुसे थे और मारपीट कर वहां से चले गए। पीडि़त ने सुबह हरपालपुर थाना में शिकायत दी जिस पर पुलिस ने उसके बताए अनुसार रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीडि़त ने बताया कि उसकी किसी के साथ कोई दुश्मनी भी नहीं है। मंगलवार को पीडि़त ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर मारपीट करने वाले आरोपियों पर कार्यवाही की मांग की है।









