Home डेली न्यूज़ भीषण गर्मी में अधिवक्ताओं ने की शिकंजी वितरण की पहल

भीषण गर्मी में अधिवक्ताओं ने की शिकंजी वितरण की पहल

65
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। छतरपुर जिला न्यायालय परिसर में भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए अधिवक्ताओं ने एक सराहनीय कदम उठाया। उन्होंने न्यायालय स्टाफ और पक्षकारों के लिए ठंडे पेयजल और शिकंजी की व्यवस्था की, जिससे गर्मी में राहत मिली। अधिवक्ता रवि पांडे ने बताया कि लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया कि जिला न्यायालय में आने वाले पक्षकारों और स्टाफ को ठंडी शिकंजी वितरित की जाए। इस दौरान अधिवक्ता हिमांशु चौरसिया, गणेश साहू, प्रशांत सिंह भदोरिया, विशाल राय और समाजसेवी दिनेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सभी ने मिलकर शिकंजी वितरण का कार्य किया, जिसकी लोगों ने जमकर सराहना की।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here