Home डेली न्यूज़ पटरी से फिर उतर सकता है टीकमगढ़, विकास थमनें के नजर आए...

पटरी से फिर उतर सकता है टीकमगढ़, विकास थमनें के नजर आए आसार सीएमओ को बदलने पर उठने लगे सवाल, वजह तलाशने में जुटे लोग

25
0
Jeevan Ayurveda

टीकमगढ़। नगर पालिका कामकाज जैसे तैसे पटरी पर आया था, कि एक बार फिर यहां की प्रभारी सीएमओ शिवी उपाध्याय को भी बदल दिया गया। उन्होंने दो माह में ही शहर की सफाई, पेयजल सहित अन्य समस्याओं को दूर करने और निर्माण कार्यों में गति लाने का सराहनीय कार्य कर जनता के बीच अपनी बेहतर छवि बना ली थी। अचानक उनकी बदली और नए सीएमओ को लेकर बनी पशोपेश की स्थिति ने आम लोगों की नाराजगी को बढ़ाने का काम किया है। देखा जा रहा था कि शहर की बजबजाती नालियों की सफाई की जाने लगी थी। अंबेडकर चौराहे पर बने धार्मिक स्थल जानकी बाग के पास लंबे समय से भरी पड़ी नालियों की सफाई इन दिनों की जा रही है। इतना ही नहीं लोगों की दूषित पेयजल आने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने साफ और स्वच्छ पेयजल नलों में पहुंचाने का कार्य कर लोगों की नाराजगी दूर करने का कार्य किया। शासकीय कार्यों में गति लाने और लंबे समय से विभागों में धूल खा रही फाइलों को निबटाने और शहर में निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से पूरा कराने का कार्य बखूबी निभाया। महिला  होने के बाद भी उन्होंने जिस तेजी से कार्य कराए हैं, उसको लेकर नगर में चर्चा आज भी की जा रही है। उनका अचानक बदला जाना और उनके स्थान पर सौ किमी से अधिक दूर गुनौर के सीएमओ को प्रभार देना अब तक लोगों के समझ से बाहर है। इस संबन्ध में नागरिकों ने नाराजगी जाहिर करते हुए नगर पालिका के प्रभावित हो रहे कार्यों में गति लाने और निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से पूरा किए जाने पर जोर दिया है। इस संबन्ध में संभागीय अधिकारियों की मनमानी की चर्चाएं भी जोर पकड़ती नजर आ रही हैं।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here