
कलेक्टर दिव्यांगों की अलग से सुनते हैं समस्याएं
छतरपुर। कलेक्टर संदीप जी.आर. की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला स्तरीय जनसुनवाई सम्पन्न हुई। इस दौरान एडीएम मिलिंद नागदेवे, सहायक कलेक्टर काजोल सिंह, एसडीएम सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। जनसुनवाई में कलेक्टर के निर्देशन में नि:शुल्क शिकायती आवेदन लिखवाने की व्यवस्था कि गई है। आवेदककर्ता को आवेदन में मोबाइल नंबर लिखना जरूरी है।कलेक्टर श्री जी.आर. ने जनसुनवाई में प्राप्त 76 शिकायती आवेदनों की सुनवाई करते हुए परीक्षण के आधार पर संबंधित विभाग को आवेदन निराकरण करने के लिए निर्देशित किया। साथ ही दिव्यांगों के शिकायती आवेदनों की सुनवाई अलग से की गई। जनसुनवाई में शिक्षा, राजस्व, पुलिस, नगरीय निकाय, ग्रामीण विकास, विद्युत मण्डल, स्वास्थ्य, खाद्य, आदिम जाति, श्रम, सामाजिक न्याय, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न शिकायती आवेदन प्राप्त हुए।









