
छतरपुर। विगत दिवस दोपहर थाना सिविल लाइन पुलिस को ग्राम गठेवरा बायपास रोड के पास अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी की सूचना प्राप्त हुई। थाना पुलिस सिविल लाइन पुलिस त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुंची।ग्राम गठेबरा बायपास के पास कच्चे मार्ग पर एक व्यक्ति सफेद बोरी लिए खड़ा था, पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, संदेह के आधार पर घेराबंदी कर पकड़ा गया। बोरी की तलाशी लेने पर भूरे रंग की टैपिंग से बंद 10 पैकेट मिले, जिनमें अवैध मादक पदार्थ गांजा भरा था। अवैध मादक पदार्थ गांजा मात्रा करीब 10 किलोग्राम कीमत 2 लाख रुपए जप्त कर आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया।पूछताछ पर नाम पीयूष बुंदेला निवासी ग्राम गठेवरा बताया। आरोपी द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी में संयुक्त अन्य आरोपियों के बारे में भी जानकारी दी गई। थाना सिविल लाइन में आरोपी पियूष बुंदेला सहित तीन नामजद आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अपराध पंजीबद्ध किया गया। अभियुक्त पियूष बुंदेला को न्यायालय पेश कर जेल भेजा जा रहा है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक वाल्मीकि चौबे, उप निरीक्षक शैलेंद्र चौरसिया, उप निरीक्षक धर्मेंद्र राजपूत, प्रधान आरक्षक राजीव मिश्रा, बसंत शर्मा, वीरेंद्र आरक्षक हरेंद्र, सत्येंद्र एवं पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।









