Home डेली न्यूज़ शैक्षिक संवाद आयोजन हेतु जिला स्तरीय उन्मुखीकरण संपन्न

शैक्षिक संवाद आयोजन हेतु जिला स्तरीय उन्मुखीकरण संपन्न

82
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार स्कूल शिक्षा विभाग म.प्र. द्वारा शिक्षकों के ज्ञान एवं कौशल को सुदृढ़ कर कक्षा में शिक्षण प्रक्रियाओं को परिणाम मूलक और प्रभावी बनाने हेतु प्रत्येक शिक्षक के व्यवसायिक उन्नयन एवं क्षमतावर्धन हेतु, अकादमिक अनुभवों को साझा करने , प्रत्येक शिक्षक के लिए एक अच्छी पीयर लर्निंग, कम्युनिटी (पीएलसी) बनाने के उद्देश्य से एवं उन्हें चर्चा करने हेतु एक प्लेटफार्म प्रदान करने के उद्देश्य से सत्र 2024- 25 में माह सितंबर , अक्टूबर , दिसंबर जनवरी , फरवरी में जनशिक्षा केंद्र स्तरीय शैक्षिक संवाद आयोजन किया जाना प्रस्तावित है।इसी के अनुक्रम में डाइट नौगांव में शैक्षिक संवाद का जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन 25 सितम्बर को एफ एल एन शिक्षक समूह के संवाद हेतु एवं माध्यमिक शिक्षक समूह के संवाद हेतु जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन हुआ जिसमें प्रत्येक विकासखंड से जिला स्तरीय कोर कमेटी सदस्य, बीएसी (ए) सहित कक्षा 1- 2 के तथा कक्षा 6 – 8 के सहजकर्ता तथा सह सहजकर्ता को राज्य स्तर पर राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल से प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स एपीसी अकादमिक नीरज खरे एवं डाइट प्रशिक्षण प्रभारी रघुवीर नापित द्वारा उन्मुखीकरण प्रशिक्षण प्रदान किया गया।कक्षा 1-2 हेतु प्रथम सत्र सुबह 10 बजे से दोपहर 01 बजे तक एवं द्वितीय सत्र दोपहर 2 बजे से शाम 5:30 बजे तक संचालित किया गया। दोनों सत्रों के संचालन के दौरान प्रतिभागियों को मार्गदर्शन प्रदान करने हेतु प्राचार्य डाइट आरके वर्मा निपुण प्रोफेशनल ओमकार हरम एवं समस्त डाइट एकेडमिक सदस्य उपस्थित रहे एवं सभी के द्वारा प्रतिभागियों को मार्गदर्शन देने के साथ साथ प्रशिक्षण संबंधित बातों पर भी प्रतिभागियों से चर्चा कर फीड बैक प्राप्त किया गया। सभी प्रतिभागियों को क्यू आर कोड के माध्यम से वाट्सएप ग्रुप से जोड़ा गया तथा सभी को सहज मार्गदर्शिका सितंबर 2024 की प्रदान की गई है। सत्र की सीख को 28 सितंबर को आयोजित होने वाले जनशिक्षा केंद्र स्तरीय शैक्षिक संवाद में लागू करने हेतु सभी प्रतिभागियों को निर्देशित करते हुए सत्र का समापन किया गया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here