छतरपुर। स्वस्थ जीवन मजबूत रोजगार जीवन का आधार इसी उद्देश्य के साथ लेप्रा सोसायटी जिले के गौरिहार, राजनगर, लवकुशनगर ब्लॉक में फाइलेरिया और कुष्ठ रोग से प्रभावितों के साथ समर्थ परियोजना के माध्यम से काम कर रही है। जानकारी देते हुए लेप्रा सोसायटी के समर्थ परियोजना प्रबंधक ऋषभ कुमार जडिय़ा ने बताया कि हमारी संस्था समर्थ कार्यक्रम से जिले के तीन ब्लाकों में कुष्ठ और फाइलेरिया प्रभावित लोगों के बीच स्वा देखभाल समूह के माध्यम से काम करती है और समय-समय पर आवश्यकता अनुसार स्वा देखभाल सामग्री भी उनको वितरित की जाती है जिसमें प्राथमिक उपचार के साथ जूते चप्पल भी शामिल है। इसके साथ ही संस्था का मुख्य उद्देश्य यह भी है कि जो प्रभावित हैं उनका जीवन सामान्य व्यक्तियों से अलग हो जाता है और वह पहले की तरह काम नहीं कर पाते हैं। इसी को देखते हुए इन स्वा देखभाल समूहों को स्वरोजगार से जोडऩे के लिए भी कार्य किया जा रहा है ताकि वह समाज में सम्मान पूर्वक जीवन व्यतीत कर सके और अपना जीवन सुचारु रूप से जी सके इसके लिए उन सभी को रोजगार की ओर बढ़ाना है।इसी क्रम में श्री जडिय़ा ने बताया कि एक निजी होटल में लेप्रा सोसायटी के माध्यम से छतरपुर के एक निजी होटल में स्व देखभाल समूह के सदस्यों को तीन दिवसीय रोजगार प्रशिक्षण दिया जिसमें सोमवार को मशरूम की खेती का प्रशिक्षण कृषि विज्ञान केंद्र से आए वैज्ञानिक डॉक्टर राजीव सिंह के माध्यम से दिया गया साथ ही उन्होंने एफपीओ का बनाए के नियम और उससे होने वाले लाभों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी एवं मंगलवार और बुधवार को मधुमक्खी पालन और शहद उत्पादन के बारे में डॉ राजीव सिंह एवं बाबूराम प्रजापति के माध्यम से सभी सदस्यों को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण में आए सभी सदस्यों के सभी प्रकार की व्यवस्थाएं लेप्रा सोसायटी के माध्यम से की गई थी। प्रशिक्षण में आए सभी स्व देखभाल समूह के सदस्य प्रशिक्षण पाकर बहुत ही आशान्वित की नजर आए और एक नई जानकारी और नए व्यापार एवं रोजगार के बारे में विस्तार पूर्वक तीन दिनों तक बताया गया। ऐसी जानकारी से वह बेहद खुश हुए और आगे जीवन में मशरूम की खेती और मधुमक्खी पालन से अपनी आमदनी को बढ़ाकर सामान्य जीवन जिएंगे। कार्यक्रम के दौरान लेप्रा सोसायटी के अकाउंटेंट कृष्ण कुमार विश्वकर्मा ब्लॉक कोऑर्डिनेटर गौरिहार से शरद त्रिपाठी राजनगर से अर्जुन चौधरी एवं लवकुश नगर से अखिलेश द्विवेदी, सुमित चौरसिया के साथ लेप्रा स्टाफ मौजूद रहा।









