Home डेली न्यूज़ धूमधाम से मनायी गई पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

धूमधाम से मनायी गई पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

22
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। शहर के वार्ड नंबर 8 सरानी दरवाजा के पास बीते रोज पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता लालचन्द्र लालवानी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए।मुख्य अतिथि लालचन्द्र लालवानी ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय महान स्वतंत्रता सेनानी, संघ विचारक, चिंतक और संगठनकर्ता थे। उन्होंने देश को एकात्मवाद की विचारधारा दी। उन्होंने दर्शन और अध्यात्म पर किताबें लिखीं। इस अवसर पर वरिष्ठ समाज सेवक रमेश गुप्ता, कुशवाहा समाज के संरक्षक करोड़े कुशवाहा, भाजपा नेता दीपक दुबे, लखन कुशवाहा, अमरजीत यादव, कांडू कुशवाहा, गयादीन कुशवाह, अमन कुशवाहा, मुलु कुशवाहा, बबलू कुशवाहा, पेंटर शिव दल के संयोजक शिवम रावत, मनोज कोरी, मुन्नीलाल कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। श्री लालवानी ने बड़ी संख्या में लोगों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई साथ ही मोदी और मोहन सरकार के द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी दी।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here