Home डेली न्यूज़ ग्रामीण और नगरीय इलाके में छोटे दुकानदारों तथा ग्रामीणों को दिलाई भाजपा...

ग्रामीण और नगरीय इलाके में छोटे दुकानदारों तथा ग्रामीणों को दिलाई भाजपा की सदस्यता

20
0
Jeevan Ayurveda

खजुराहो। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष तथा खजुराहो सांसद वी.डी.शर्मा के निर्देश तथा क्षेत्रीय विधायक अरविंद पटेरिया के मार्गदर्शन में राजनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भाजपा मंडल खजुराहो के शक्ति केन्द्र बेनीगंज के प्रभारी पूर्व मंडल महामंत्री राजीव वाजपेई ने अपने साथियों के साथ खजुराहो नगरीय क्षेत्र तथा ग्रामीण इलाके में घर घर जाकर ग्रामीणों, किसानों, महिलाओं तथा छोटे छोटे दुकानदारों को भाजपा की सदस्यता दिलाते हुए पार्टी का सदस्य बनाया। इस दौरान भाजपाइयों ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा उनका लाभ लेने हेतु प्रेरित किया। गौरतलब है कि भाजपा का राष्ट्रीय स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इस मौके पर रामअवतार चौबे, आशाराम पटेल, खिलैयां अहिरवार शिवशंकर खरे, विनोद सेन सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here