Home डेली न्यूज़ स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अंतर्गत सीएम राइज स्कूल में हुआ स्वच्छता संवाद

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अंतर्गत सीएम राइज स्कूल में हुआ स्वच्छता संवाद

27
0
Jeevan Ayurveda

नपा सीएमओ ने बच्चों को दिलाई स्वच्छता की शपथ

छतरपुर। स्वच्छता ही सेवा अभियान-2024 अंतर्गत मंगलवार को सीएम राइज स्कूल राजनगर में स्वच्छता गतिविधियों के तहत कार्यक्रम का आयोजन मुख्य नगर पालिका अधिकारी दिनेश तिवारी के निर्देशन में किया गया। निकाय के स्वच्छता नोडल अधिकारी महेंद्र पटेल ने बताया कि नगर परिषद राजनगर द्वारा शहर के विभिन्न वार्डाे में आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छता अभियान से जुडऩे की अपील की। स्वच्छता के प्रति शहर के विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे है।बताया कि हर घर में चार डस्टबिन रखकर कचरे का पृथक्करण किया जा सकता है। इन डस्टबिन में अलग-अलग तरह के कचरे को डालना होता है। कचरा प्रबंधन, नालियों की सफाई, सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी को हटाने के साथ-साथ प्लास्टिक का उपयोग कम करने पर अपील की गई। शहर में विभिन्न गतिविधियॉं आयोजित की जा रही है वार्ड में लोगों को घरों एवं दुकानों से निकलने वाले कचरे के पृथक्कीकरण की जानकारी दी गई। वार्ड में लोगों को जागरूक कर घरों से निकलने वाले गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग एकत्रित करके कचरा गाड़ी को देना है उसे सड़क पर न फेंके जिससे आपके घर के आसपास स्वच्छता बनी रहे जिन स्थानों पर स्वच्छता होती है वहॉ पर बीमारियां नहीं फैलती है तथा वहॉ के लोग स्वस्थ्य रहते।उन्होने विद्यालय में कचरा पृथक्कीकरण हेतु डस्टबिन की जानकारी दी। डस्टबिन हरे में गीला कचरा, डस्टबिन नीले में सूखा कचरा, डस्टबिन पीले में मेडीकल कचरा, डस्टबिन काले में इलेक्ट्रॉनिक कचरे को एकत्रित किया जाता है। उन्होंने बताया कि जन जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं, रैलियां, और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। स्कूली बच्चों और युवाओं के लिए निबंध लेखन, चित्रकला, और स्लोगन प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी, जिससे स्वच्छता के प्रति उनकी भागीदारी बढ़ेगी। इस अवसर पर 200 ज्यादा बच्चे एवम स्टाफ उपस्थित रहा। साथ ही सभी बच्चो, शिक्षकों, अधिकारी, कर्मचारी को स्वच्छता शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर नगर परिषद राजनागर से स्वच्छता नोडल अधिकारी महेंद्र पटेल, चंदीराम पटेल, नाजिर खान बंटी नामदेव , सोनू सिंह संदीप तिवारी एवं सफाईमित्र उपस्थित रहे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here