
वहीं दूसरी ओर हिंदु संगठन विश्व हिंदु परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दोपहर के वक्त छत्रसाल चौराहे पर नगर पालिका का पुतला फूंककर अपनी नाराजगी जाहिर की। बजरंग दल के जिला संयोजक सूरज बुन्देला ने बताया कि इस समय पितृ पक्ष चल रहा है और लोग अपने पूर्वजों को पानी देने के लिए सिंघाड़ी नदी पर सुबह से जाते हैं लेकिन घाट की सीढिय़ों पर मांस के टुकड़े पड़े मिले हैं, जिसे किसी विधर्मी व्यक्ति द्वारा जानबूझकर यहां फेका गया है। वहीं विश्व हिंदु परिषद के रामगोपाल यादव ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि नगर पालिका द्वारा सिंघाड़ी नदी के आसपास खुली मांस की दुकानों को नहीं हटाया गया तो संगठन स्वयं इन दुकानों को हटाएगा।








