Home डेली न्यूज़ भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में चला सदस्यता अभियान

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में चला सदस्यता अभियान

44
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश में महासदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। भाजपा द्वारा सभी जनप्रतिनिधियों एवं बूथ स्तर के पदाधिकारियों को नए सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। इसी अभियान के तहत रविवार को छत्रसाल चौराहे पर स्टॉल लगाकर नए सदस्य बनाए गए।भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री एवं टीकमगढ़ सांसद डॉ. वीरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों को नए सदस्य बनाने का लक्ष्य मिला है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए आज छत्रसाल चौराहे पर स्टॉल लगाकर लोगों को प्रेरित कर रहे हैं और उन्हें भाजपा की रीति-नीतियों से अवगत कराकर भाजपा की सदस्यता दिलाई जा रही है। भारतीय जनता पार्टी का एक ही ध्येय है कि अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक भी विकास पहुंचना चाहिए। इस अवसर पर रवि त्रिपाठी, अभिषेक खरे, अश्वनी मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here