Home डेली न्यूज़ स्टेडियम में खेल के अलावा अन्य कार्यक्रम न करने के संबंध में...

स्टेडियम में खेल के अलावा अन्य कार्यक्रम न करने के संबंध में आईसना संगठन ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन

28
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। शुक्रवार को आईसना संगठन के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम मिलिंद नागदेवे को छतरपुर शहर के पं. बाबू राम चतुर्वेदी स्टेडियम में खेल के अलावा अन्य कार्यक्रम न करने के संबंध में ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा गया कि छतरपुर स्टेडियम में अभी तक मूल भूत सुविधाओं की कमी के कारण जिले के प्रतिभागी प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के खेल प्रतियोगिताओं में नहीं जा पाए उसका करण बच्चों के लिये प्रैक्टिस के लिए कोई खेल मैदान नहीं था और आज जब स्टेडियम करोड़ो की कीमत से बनकर तैयार हो गया है तो हमारे छतरपुर खेल प्रेमियों को स्टेडियम से दूर ना रखा जाए जैसा कि स्टेडियम पूर्व से ही छतरपुर के लोगों के लिए एक मात्र प्रैक्टिस का साधन है। ज्ञापन में कहा गया है कि स्टेडियम महाराजा छत्रसाल विश्वविद्यालय के बच्चों के लिए है जो अपना खेल प्रतियोगिता में और सर्विसिस में जाना चाहते हैं उनके लिए प्रदेश का एकमात्र साधन है यहां पर अन्य कार्यक्रम ना हो जिससे स्टेडियम खराब ना हो।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here