
कलेक्टर की अध्यक्षता में पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय की बैठक सम्पन्न
छतरपुर। पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय में कलेक्टर पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में सहायक कलेक्टर काजोल सिंह, विद्यालय प्राचार्य मनीष रूसीया एवं समिति के अन्य सदस्य एवं बच्चों के प्रतिनिधि अभिभावक भी उपस्थित हुए। केन्द्रीय विद्यालय के बजट की आय-व्यय की स्थिति की मदवार समीक्षा प्रेजेन्टेशन के माध्यम से की गई। विद्यालय में चाही गई मूलभूत संरचनाओं की जानकारी प्राचार्य ने कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत की।कलेक्टर ने नौवीं एवं ग्यारवीं के असंतोषजनक परिणामों पर नाराजगी व्यक्त की एवं परिणामों में सुधार लाने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालय में बने छात्र-छात्राओं के शौचालयों में सुरक्षात्मक दृष्टिगत मानक अनुरूप सुरक्षा की दृष्टि से सुधार किया जाए। श्री जैसवाल ने एक प्राथमिक स्क्रीनिंग परीक्षा का आयोजन करने के निर्देश दिए जिससे प्रतिभाशाली छात्रों को बड़े संस्थानों में जैसे आईआईटी एवं नीट में चयनित होकर पढऩे का मौका मिले। स्कूल में वार्षिक समारोह एवं स्पोटर््स दिवस का आयोजन प्रतिवर्ष करवाने के निर्देश दिए जिससे छात्रों का सम्पूर्ण विकास हो सके एवं सह पाठ्यक्रम गतिविधियों से छात्र अपने व्यक्तित्व को निखार सकें। कलेक्टर ने विद्यालय परिसर का निरीक्षण करते हुए प्रसाधन, लैब, स्टॉक कक्ष, स्पोट्र्स रूम एवं खेल मैदान का अवलोकन किया।









