Home डेली न्यूज़ केन्द्रीय राज्यमंत्री, यूपी के मंत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग

केन्द्रीय राज्यमंत्री, यूपी के मंत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग

49
0
Jeevan Ayurveda

कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर टिप्पणी का मामला

छतरपुर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के अमेरिका में दिए गए एक बयान को लेकर केन्द्रीय राज्यमंत्री ने टिप्पणी की है। केन्द्रीय रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने राहुल गांधी को देश के खिलाफ दिए गए बयान पर नंबर 1 आतंकी कहते हुए इनाम घोषित की मांग उठाई है। वहीं उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री रघुराज सिंह ने भी राहुल गांधी पर अपने बयान दिए हैं।कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री लखनलाल पटेल एवं युवा नेता लोकेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में सिविल लाइन थाने में शिकायत देते हुए दोनों मंत्रियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी सच्चे देशभक्त हैं उनके पिता राजीव गांधी ने देश के लिए अपना बलिदान दिया है। कांग्रेसियों ने राहुल गांधी पर बयानबाजी करने वाले दोनों नेताओं के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराकर कठोर दण्ड दिए जाने की मांग की है।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here