Home डेली न्यूज़ पुलिस ने 24 घंटे में 9 गुमशुदा बच्चों को परिजनों से मिलाया

पुलिस ने 24 घंटे में 9 गुमशुदा बच्चों को परिजनों से मिलाया

53
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। पुलिस के मुस्कान अभियान के तहत गुमशुदा बच्चों और व्यक्तियों को उनके परिजनों से मिलाने में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। पिछले 24 घंटों में जिले के विभिन्न थानों ने 9 गुमशुदा बालिकाओं को ढूंढकर उनके परिजनों को सुरक्षित सौंपा, जबकि अभियान के तीन सप्ताह (21 दिन) में कुल 65 गुमशुदा बालक-बालिकाओं को दस्तयाब किया गया।ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत छतरपुर पुलिस जिले के सभी थाना क्षेत्रों में गुमशुदा या अपहृत बच्चों और व्यक्तियों की तलाश कर रही है। इसके साथ ही अन्य राज्यों और जिलों से गुमशुदा, मानसिक रूप से विक्षिप्त, या घायल व्यक्तियों को भी छतरपुर में मिलने पर संबंधित थानों के माध्यम से उनके परिजनों तक पहुंचाया जा रहा है। बाजारों, धार्मिक स्थलों और अन्य सार्वजनिक स्थानों से गुम हुए सैकड़ों शिशुओं, बच्चों और वयस्कों को दस्तयाब किया गया है। इस वर्ष 1 जनवरी 2025 से अब तक 200 से अधिक गुमशुदा बच्चों को उनके परिवारों से मिलाया जा चुका है। पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित विशेष मुस्कान अभियान के तहत पिछले 21 दिनों में 65 बच्चों को दस्तयाब किया गया। पिछले 24 घंटों में थाना अलीपुरा ने 4 घंटे, थाना नौगांव ने 12 घंटे, चौकी पठा (थाना लवकुश नगर) ने 2 दिन, थाना सिविल लाइन ने 6 दिन, और थाना चंदला व बमीठा ने दो-दो बालिकाओं सहित कुल 9 बालिकाओं को दस्तयाब किया। थाना चंदला ने तीन दिन पहले और वर्ष 2024 में गुम हुई बालिकाओं को, जबकि थाना बमीठा ने जनवरी 2025 और वर्ष 2022 में गुम हुई बालिकाओं को तलाश किया। थाना खजुराहो ने अप्रैल में गुम हुई एक बालिका को ढूंढकर परिजनों को सौंपा।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here