Home डेली न्यूज़ पुलिस का सहयोग करेंगे ग्राम रक्षा समिति के सदस्य

पुलिस का सहयोग करेंगे ग्राम रक्षा समिति के सदस्य

26
0
Jeevan Ayurveda

कोतवाली थाना प्रभारी ने सदस्यों के साथ बैठक कर बनाई रणनीति

छतरपुर। आगामी पर्व अनंत चतुर्दशी (गणेश विसर्जन) और ईद-मिलाद-उन-नबी को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस विभाग की तैयारियां जारी हैं। इस वर्ष ग्राम रक्षा समितियों के सदस्यों से भी पुलिस विभाग द्वारा सहयोग लिया जा रहा है। शुक्रवार को शहर के कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद कुजूर ने ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर रणनीति तैयार की है।थाना प्रभारी अरविंद कुजूर ने बताया कि आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए इस वर्ष ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों से भी सहयोग लिया जा रहा है, उसी तारतम्य में बैठक आहूत की गई थी। बैठक में ग्राम रक्षा समिति के करीब 3 दर्जन सदस्य शामिल हुए जिन्हें गणेश विसर्जन और ईद के जुलूस के दौरान व्यवस्था बनाने की पूरी कार्ययोजना और उसके क्रियान्वयन की प्रक्रिया समझाई गई। थाना प्रभारी ने बताया कि सभी सदस्यों के आईडी कार्ड भी बनाए जा रहे हैं ताकि सदस्यों को ड्यूटी के दौरान किसी प्रकार की समस्या न हो। उन्होंने यह भी बताया कि उक्त सदस्य किसी भी स्थान पर अकेले व्यवस्था नहीं संभालेंगे उनके साथ पुलिसकर्मी भी रहेंगे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here