
भागवत कथा साक्षात भगवान श्री कृष्ण ही है – नीरज कृष्ण शास्त्री
नौगांव । नगर के सुप्रसिद्ध गणेश मंदिर में चल रही संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन गणेश महोत्सव के चलते दूसरे दिन राधा अष्टमी के शुभ अवसर से प्रारंभ किया गया, भागवत कथा के द्वितीय दिवस भक्ति ज्ञान वैराग्य की कथा श्रवण कराई जिसे बड़ी संख्या में भक्त भागवत कथा श्रवण कर धर्म लाभ ले रहे हैं।नगर के बिभिन्न स्थानों पर बड़े ही धूमधाम से गणेश महोत्सव मनाया जा रहा है इसी के चलते नगर के एक मात्र सुप्रसिद्ध गणेश मंदिर में सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। श्रीधाम वृंदावन पधारे कथा व्यास पंडित नीरज कृष्ण शास्त्री जी महाराज ने भागवत कथा के दौरान प्रथम दिवस की कथा के दौरान भागवत कथा के महत्त्व के बारे में समझाया तथा द्वितीय दिवस ज्ञान भक्ति वैराग्य की कथा श्रवण करते हुऐ मोक्ष प्राप्ति की कथा श्रवण कराई। कथा के दौरान व्यास जी बताया मनुष्य को जीवन मे कभी अहंकार नही करना चाहिए हमेशा भगवत मार्ग पर चलना चाहिए, जैसे ध्रुव ने अपनी भक्ति की शक्ति के फलस्वरूप भगवान विष्णु का दर्शन किया और ज्ञान प्राप्त किया। इसके अलावा कथा व्यास ने भागवत कथा के दौरान कई पहलुओं की कथा भक्तों को श्रवण कराई। वृन्दावन धाम से आये संगीतकार के द्वारा भजन गायन किया जा रहा है। कथा शाम 4 बजे से 7 बजे तक निरंतर 16 सितंबर तक चलेगी कथा का समापन अनंत चतुर्दशी को किया जाएगा एवं हवन के पश्चात कन्याभोज भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कथा श्रवण करने नगर की महिलाएं, युवतिया सहित अन्य धर्मप्रेमी बंधु बड़ी संख्या में शामिल हुए।









