Home डेली न्यूज़ भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह ने किए बालाजी के दर्शन

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह ने किए बालाजी के दर्शन

26
0
Jeevan Ayurveda

बागेश्वर महाराज ने किया सम्मान

छतरपुर। विगत रोज लाखों की भीड़ के दौरान भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह बागेश्वर धाम पहुंचे। उन्होंने बालाजी और बागेश्वर महादेव को प्रणाम करते हुए बेहतर खेल हेतु प्रार्थना की। वहीं बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर का भी रिंकू सिंह ने आशीर्वाद लिया। महाराजश्री ने आशीर्वाद देते हुए स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।जानकारी के मुताबिक बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज रिंकू सिंह मंगलवार को अपने अन्य साथी खिलाडिय़ों एवं परिवार के साथ बालाजी और बागेश्वर महाराज के दरबार पर माथा टेकने के बाद उन्होंने महाराजश्री का आशीर्वाद लिया। महाराजश्री ने स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दीं। रिंकू सिंह ने कहा कि वे महाराजश्री से दिल्ली में भेंट कर चुके हैं उनसे मिलने के बाद एक अजीब सी शक्ति का अनुभव होता है। पूरी दुनिया में सनातन धर्म की अलख जगा रहे महाराजश्री की वाणी ऐसी है कि लोग उनकी ओर खिंचते चले आते हैं।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here