Home डेली न्यूज़ सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का होगा आयोजन

सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का होगा आयोजन

213
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर कथावाचक पहुंचे छतरपुर, एसपी को दिया कथा का आमंत्रण1

खजुराहो। विश्व पर्यटन नगरी खजुराहो मे मतंगेश्वर महादेव मंदिर के समीप पावर हाउस के पास सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। कथावाचक राष्ट्रीय संत अनुजदास जी महाराज हरिद्वार द्वारा जानकारी दी गई कि खजुराहो में 11 सितंबर बुधवार को श्रीमद्भागवत कथा बैठकी एवं कलश यात्रा निकाली जाएगी।प्रतिदिन आठ से बारह बजे तक पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया जाएगा। कथा का समय प्रतिदिन सांय तीन बजे से छ: बजे तक पूर्णाहुति एंव प्रसाद वितरण व भजन संध्या 18 सितंबर को होगी। कथावाचक राष्ट्रीय संत अनुजदास जी महाराज एवं खजुराहो होटल सारंश के संचालक बद्री प्रसाद अवस्थी विगत दिवस छतरपुर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक अगम जैन से मुलाकात कर श्रीमद्भागवत कथा में पधारने के लिए आग्रह किया।

Ad

  1. ↩︎
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here