Home डेली न्यूज़ असहाय वृद्ध महिला की मदद को आगे आया निर्वाना फाउंडेशन

असहाय वृद्ध महिला की मदद को आगे आया निर्वाना फाउंडेशन

198
0
Jeevan Ayurveda

संचालक ने इलाज कराने के बाद की रहने और खाने-पीने की व्यवस्था
छतरपुर। असहाय वृद्धजनों और जरूरतमंदों की मदद करने के लिए सदैव तत्पर रहने वाली छतरपुर की संस्था निर्वाना फाउंडेशन एक बार फिर असहाय वृद्ध महिला की मदद के लिए आगे आई है। दरअसल फाउंडेशन के संचालक को सूचना मिली थी कि पिछले काफी दिनों से शहर के बस स्टैंड पर एक वृद्ध महिला के बीमार अवस्था में पड़ी हुई है। सूचना मिलने के बाद संचालक ने सर्वप्रथम वृद्ध महिला का इलाज कराया और इसके बाद उनके रहने और खाने-पीने की व्यवस्था कराई।
निर्वाना फाउंडेशन के संचालक संजय सिंह ने बताया कि 31 मई को बस स्टैंड क्रमांक-2 पर जन सहयोग रसोई संचालित करने वाली टीम द्वारा उन्हें वृद्ध महिला के बीमार अवस्था में पड़े होने की जानकारी दी गई थी, जिसके बाद उन्होंने वृद्ध महिला को जिला अस्पताल में भर्ती करवाकर इलाज शुरु कराया था। चूंकि वृद्ध महिला के शरीर में रक्त की कमी थी इसलिए संजय सिंह द्वारा रक्त की व्यवस्था कराकर समुचित उपचार कराया गया जिससे अब वह स्वस्थ हो गई हैं और अब संजय सिंह उन्हें देरी रोड पर स्थित फाउण्डेशन के भवन में ले गए हैं, जहां उनके रहने और खाने-पीने की व्यवस्था की गई है। संजय सिंह ने बताया कि उक्त वृद्ध महिला के संबंध में उन्हें लगभग दो वर्ष पूर्व भी जानकारी मिली थी लेकिन जब महिला ने उनके साथ जाने से मना कर दिया था, लेकिन इस बार उन्होंने बात मानकर फाउण्डेशन में रहने की सहमति दे दी है। संजय सिंह द्वारा की गई इस पहल की शहर वासियों द्वारा जमकर सराहना की जा रही है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here