
लवकुशनगर। नगर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कुशवाहा समाज के द्वारा धूमधाम से लवकुश जयंती मनाई गई जिसमें लवकुशनगर व दूरदराज से कुशवाहा समाज के लोग एकत्रित हुए। यह सभी लोग महोबा रोड स्थित गायत्री मंदिर के पास एकत्रित हुए जहां पर रथ घोड़े, लवकुश गुरु वाल्मीकि की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। डीजे व बाजे के साथ यह शोभायात्रा नगर के स्वामी विवेकानंद पार्क से होते हुए चंदला रोड तक पहुंची, वहां से पुन: वापस शोभायात्रा छतरपुर रोड पेट्रोल पंप तक पहुँची, उसके बाद पुन: श्री लवकुश मंदिर तक पहुंची, यहां लवकुश मंदिर में पूजा अर्चना हवन पूजन के बाद लवकुश की आरती कर सभी लोगों को प्रसाद वितरित किया गया।इस शोभा यात्रा का जगह-जगह खीर, हलुवा, चाय, पानी, मटर पुलाव ,पोहा, शरवत के साथ फुल बसाकर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। इस शोभा यात्रा में कुशवाहा समाज के अध्यक्ष राकेश कुशवाहा, मंगल कुशबाहा जिला उपाध्यक्ष कुशवाहा समाज उपाध्यक्ष अजय कुशवाह लखन, फूल सिंह महेंद्र कुशवाहा कोषाध्यक्ष अखिलेश कुशवाहा सहकोषाध्यक्ष, भागीरथ कुशवाहा आक्टोहा वाले सह कोषाध्यक्ष योगेंद्र कुशवाहा मूलचंद सहसचिव उदल कुशवाहा संगठन मंत्री, रवि कुशवाहा संगठन मंत्री रूपकिशोर कुशवाहा संगठन मंत्री मंगलदीप नगर मंत्री आदि लोग शामिल रहे। सभी के सहयोग से विशाल शोभा यात्रा निकाली गई।








