
छतरपुर। गहोई धाम में गहोई वैश्य समाज छतरपुर द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव कार्यक्रम एवं प्रतिभा सम्मान का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य मनीष रूसिया, सुरेंद्र टिकरया, नंद किशोर बरसैया, कुलदीप बिलैया, राज बिलैया, गुलगंज (विक्रय कर अधिकारी ), मधु रूसिया एवं रजनी सेठ सहित गहोई समाज अध्यक्ष प्रेम नारायण रूसिया एवं महिला मंडल अध्यक्ष मंजू बिलैया मंचासीन थे। कार्यक्रम के प्रारंभ में बच्चों द्वारा सुंदर प्रस्तुति प्रस्तुति दी गई और अंत में समाज के प्रतिभावान बच्चों जिन्होंने कक्षा 10 वीं और 12 वीं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये थे उनको मंचासीन अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। कक्षा बारहवीं में हर्ष पंसारी के द्वारा एवं कक्षा दसवीं में उत्कर्ष विश्वारी के द्वारा सर्वाधिक अंक प्राप्त किए गए। इन दोनों प्रतिभाओं को गहोई गौरव-2024 के रूप में सम्मानित किया गया। विशेष प्रतिभा सम्मान कु.प्रेरणा मोर एवं शिवा दीप कठल को दिया गया। महिला मंडल की नीलू नौगरैया, रश्मि रूसिया, रश्मि खरया के द्वारा छतरपुर में स्वजातीय परिवार के बच्चों का वैवाहिक बायोडाटा का संकलन करने हेतु कार्यालय संचालित करने का निर्णय लिया गया जिसकी मंच के द्वारा भूरी भूरी प्रशंसा की गई और स्वजातीय बंधुओं के द्वारा इस कार्य में पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन प्रदान किया गया। सुरेंद्र टिकरया एवं कुलदीप बिलैया ने इस हेतु आर्थिक सहयोग प्रदान करने का भी आश्वासन प्रदान किया। प्रतिभा सम्मान में कक्षा दसवीं हेतु 26 प्रतिभाओं की अंक सूचियाँ प्राप्त हुई एवं कक्षा 12वीं हेतु 16 प्रतिभाओं की अंक सूचियां प्राप्त हुई। इन सभी बच्चों को मंच से अतिथियों के द्वारा सम्मान पत्र और मेडल भेंट किए गए।








