Home डेली न्यूज़ 250 मरीजों का हुआ नेत्र परीक्षण, 55 ऑपरेशन हेतु चित्रकूट रवाना

250 मरीजों का हुआ नेत्र परीक्षण, 55 ऑपरेशन हेतु चित्रकूट रवाना

19
0
Jeevan Ayurveda

हनुमान टौरिया पर आयोजित हुआ नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर

छतरपुर। सोमवार 26 अगस्त को हनुमान टौरिया सेवा समिति द्वारा मंदिर परिसर में स्व. राममिलन अग्रिहोत्री की स्मृति में उनकी पत्नि आरती एवं बेटे मुकेश, विजय अग्रिहोत्री के सहयोग से एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया गया।समिति के गिरजा पाटकर ने बताया कि सद्गुरू नेत्र चिकित्साय चित्रकूट से आए डॉ अरविन्द मिश्रा और डॉ प्रदीप मिश्रा सहित 10 सदस्यीय टीम के द्वारा 250 नेत्र रोगियों का परीक्षण एवं जांच की गई जिसमें 55 मरीज मोतियाबिंद के ऑपरेशन हेतु चिन्हित किये गए। बाकी मरीजों का इलाज कर दवा एवं चश्मा वितरित किए गए। इस अवसर पर मुकेश अग्निहोत्री, विजय, अजय, नीरज, अनुसुइया, शालिनी, सत्यम शर्मा, कपिल, मेघल नायक, कैलाश पाठक, ऋषभ, चंपाराम, रामकृपाल, मनीष फूलवानी, सौरभ जैन, वरिष्ट पत्रकार हरि अग्रवाल, सौरभ तिवारी, लखन सोनी सहित हनुमान टौरिया सेवा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here