
एक ओर जहां तमाम मुस्लिम नेताओं द्वारा पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई का विरोध किया जा रहा है तो वहीं रविवार को छतरपुर शहर की नूरानी मस्जिद के इमाम हाफिज मोहम्मद जुमाउद्दीन ने पत्थरबाजी की घटना की घोर निंदा की करते हुए सरकार और मुख्यमंत्री के साथ होने की बात कही। उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा कि शहर में भाईचारा और अमन चैन बरकरार रहना चाहिए, हम मुख्यमंत्री और सरकार के साथ हैं, जिन्होंने पत्थरबाजी की है उन पर सख्ती से कार्रवाई होना चाहिए।








