Home डेली न्यूज़ अफवाहों पर ध्यान न दें, भ्रम फैलाने पर होगी कार्रवाई: एएसपी

अफवाहों पर ध्यान न दें, भ्रम फैलाने पर होगी कार्रवाई: एएसपी

28
0
Jeevan Ayurveda

रविवार को पुलिस अभिरक्षा में कैदी के साथ अनहोनी की अफवाह फैलने के बाद एएसपी विक्रम सिंह ने आम जनमानस से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस की एक टीम लगातार सोशल मीडिया की निगरानी कर रही है। यदि किसी के द्वारा भी भ्रामक जानकारी का प्रसार किया गया तो संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि पुलिस पर हुए पथराव के मामले में अभी तक 27 आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए हैं, जबकि दो आरोपियों को रिमांड में लिया गया है। रविवार को जेल के भीतर एक आरोपी की मौत हो जाने की अफवाह फैल गई, जिस पर जेलर रामशिरोमणि पांडेय ने बताया कि सभी 27 आरोपी पूर्णत: स्वस्थ हैं। यदि कोई बीमार होता है तो उसके लिए जिला जेल में स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध है, और प्राथमिक उपचार भी दिया जा सकता है। मौत की अफवाह पूरी तरह से गलत है।पत्थरकाण्ड के 7 और आरोपी पकड़ेपुलिस पर हुए पत्थर कांड के मामले में फरार 7 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हुए आरोपियों में अल्ताफ अहमद, अल्पेज राईन, आजाद मंसूरी,मोहम्मद फैजान ,शेख शहजाद, आरिफ़ राईन, असलम राईन शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि पत्थरबाजी की घटना के मामले में अब तक 36 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here