
विद्यालय में शिक्षारत छात्रों के ग्राण्डपेरेन्ट्स को भी समारोह पूर्वक किया गया सम्मानित
छतरपुर। विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर महर्षि विद्या मंदिर के शिक्षक एवं शिक्षकाओं द्वारा दर्शना वृद्धा आश्रम पहुंचकर उनके हालचाल जाने एवं फल व मिष्ठान वितरण कर उनके साथ खुशियों को साझा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य सीके शर्मा द्वारा आश्रम को वहाँ रह रहे वरिष्ठजनों की सेवा के लिए विद्यालय परिवार की ओर से आश्रम संचालिका श्रीमती प्रभा वैद्य को पाँच हजार रुपये भेंट किये। वहीं विद्यालय में भी विद्यार्थियों के दादा दादियों को भी समारोह पूर्वक सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने उनके अपने जीवन के अनुभवों को बच्चों के साथ साझा किया।पंकज जैन ने बताया कि विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस प्रत्येक वर्ष 21 अगस्त को मनाया जाता है। यह पहली बार 1991 में मनाया गया था। इसका उद्देश्य वृद्धों को प्रभावित करने वाले विभिन्न कारकों जैसे की स्वास्थ्य में गिरावट और बुजुर्गों के साथ दुव्र्यहार आदि मुद्दों के बारे में जन जागरूकता बढ़ाना है। यह दिन वरिष्ठजनों के समर्पण, उनकी उपलब्धियों और उनके द्वारा जीवन भर दी गई सेवाओं के लिए हमारे द्वारा उनकी सराहना दिखाने का अवसर प्रदान करता है। विद्यालय प्राचार्य सीके शर्मा ने वरिष्ठजनों को समाज की धरोहर बताते हुए कहा कि हम आज जहाँ हंै कही न कहीं अपने वरिष्ठजनों के समाज व राष्ट्रहित में उनके द्वारा किये गए अमूल्य कार्यो के कारण ही है।









