Home डेली न्यूज़ डीसेंट इंग्लिश स्कूल में मनाया गया रक्षाबंधन का त्यौहार

डीसेंट इंग्लिश स्कूल में मनाया गया रक्षाबंधन का त्यौहार

103
0
Jeevan Ayurveda

डीसेंट इंग्लिश स्कूल में रक्षाबंधन का त्यौहार परंपरागत रूप से मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के छोटे-छोटे बच्चे रंग-बिरंगे परिधानों में खुशी से झूमते विद्यालय में उपस्थित हुए और इस अवसर पर प्यारी बहनों ने भाइयों को राखी बांधी और मिठाई खिलाई। इस मौके पर रंग बिरंगी राखियां देखते ही बनती थी। कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती श्रद्धा नगाइच ने अपने सहयोगी शिक्षकों अर्चना मिश्रा, श्रीमती रचना शर्मा, श्रीमती उजमा हाशमी, सुश्री रोशनी खान, श्रीमती रश्मि आदि के साथ मिलकर इस कार्यक्रम को संपन्न किया। स्कूल की प्रबंधिका श्रीमती मयूरी दुबे और प्राचार्य राजीव जैन ने बच्चों को आशीर्वचन दिए। मप्रबंधक अशोक दुबे ने कहा कि इस प्रकार के त्योहार मनाना हमारी भारतीय परंपराओं को आगे बढ़ाने के लिए अनिवार्य है। उन्होंने बच्चों को आशीर्वाद दिया। इस आयोजन के बाद नन्हे मुन्ने बच्चे खुशी-खुशी अपने घरों को गए।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here