Home डेली न्यूज़ दो दिवसीय दीक्षा समारोह आज से, हजारों लोग होंगे दीक्षित

दो दिवसीय दीक्षा समारोह आज से, हजारों लोग होंगे दीक्षित

62
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री से दीक्षा लेने हजारों लोग बागेश्वर धाम आ चुके हैं। 7 एवं 8 जुलाई को दीक्षा समारोह है। पिछले 2 तारीख से 11 तारीख तक गुरू पूर्णिमा महोत्सव चल रहा है। इसी क्रम में मंत्र दीक्षा का कार्यक्रम रखा गया है। महाराजश्री से बिहार के अल्पप्रवास पर कहा कि चुनाव के बाद बिहार में पदयात्रा करेंगे।
चक्रेश सुल्लेरे ने बताया कि इस समय बागेश्वर धाम में गुरूपूर्णिमा महोत्सव चल रहा है। महोत्सव के दौरान सोमवार एवं मंगलवार को मंत्र दीक्षा का कार्यक्रम रखा गया है। चार हजार लोगों ने दीक्षा लेने के लिए ऑनलाईन एवं ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करवाए हैं। बालाजी की कृपा पाने एवं महाराजश्री के आशीर्वाद से जीवन पवित्र करने का उद्देश्य लेकर लोग दीक्षा लेने आए हैं। दीक्षा लेने के पहले धाम के जो नियम हैं उन नियमों का पालन दीक्षा लेने वाले व्यक्ति कर रहे हैं। रविवार को बागेश्वर धाम महाराज अपने अल्प्रवास पर बिहार पहुंचे जहां उन्होंने पटना के गांधी मैदान में सनातन महाकुंभ के अवसर पर कहा कि चुनाव के बाद वे बिहार में पदयात्रा करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग तिरंगे में चांद की हसरत रखते हैं लेकिन हम वो सनातनी हैं जो चांद पर तिरंगा फहराने चाहते हैं। महाराजश्री ने कहा कि हम राजनीति नहीं रामनीति के चक्कर में आए हैं। उन्होंने जातिवाद छोड़ राष्ट्रवाद पकडऩे का मंत्र दिया। बागेश्वर धाम में लाखों लोग गुरू पूर्णिमा महोत्सव में शामिल हो रहे हैं। उल्लेखनीय है कि बिहार के इसी गांधी मैदान में महाराजश्री एवं जगतगुरू पूज्य रामभद्राचार्य महाराज को कथा की अनुमति नहीं मिली थी।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here