Home डेली न्यूज़ ट्री एंबुलेंस टीम ने की संगम पार्क की सफाई

ट्री एंबुलेंस टीम ने की संगम पार्क की सफाई

27
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। संगम सेवालय की टीम ट्री एम्बुलेंस के द्वारा आज न्यू कॉलोनी के कचरा स्थल को साफ करके बनाये गये संगम पार्क में पौधों की देखभाल की। संगम सेवालय के सदस्य दिल्लाराम अहिरवार ने बताया कि हमारी टीम आज से 3 साल पहले इस स्थान पर पड़े कचड़े को साफ करके उसके चारों और जाली लगाकर यहाँ पर 52 पौधे रोपे थे जिनकी लगातार देखभाल कि जिससे यहां पर सभी 52 पौधे पूरी तरह विकसित होकर बड़े हो गये हैं। आज हमारी टीम ने इन पौधों के चारों ओर जम गयी घास और खरपतवार की सफाई की। पेड़ों की लम्बाई अधिक होने के कारण वह झुक गये थे जिन्हें लकड़ी का सहारा देकर सीधा किया और उनकी गुड़ाई कर उनमें खाद पानी डाला। इस अवसर पर विपिन अवस्थी, रविंद्र तिवारी, हरेंद्र सिंह, इंद्रा सिंह, प्रमोद रैकवार, गौतम विश्वकर्मा, रवि रैकवार और आकाश रैकवार उपस्थित रहे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here