Home डेली न्यूज़ पेयजल संकट से जूझ रहे पिपरिया खुर्द के ग्रामीण

पेयजल संकट से जूझ रहे पिपरिया खुर्द के ग्रामीण

73
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। बिजावर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाली लुहरपुरा पंचायत के ग्राम पिपरिया खुर्द के ग्रामीण इन दिनों पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के आसपास कई जलस्रोत हैं लेकिन इनमें से किसी भी स्रोत का पानी पीने योग्य नहीं है। गांव के कुछ संपन्न लोगों के पास निजी बोर हैं लेकिन उनके द्वारा ग्रामीणों को पानी नहीं दिया जाता। इसके अलावा गांव में जो हैंडपंप हैं वे सभी खराब पड़े हैं ऐसे में ग्रामीणों को पेयजल के लिए परेशानी होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक से मांग की है कि गांव के पेजयल संकट की समस्या का समधान कराएं।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here