Home डेली न्यूज़ विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न

विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न

46
0
Jeevan Ayurveda

कलेक्ट्रेट गैलरी में विभाजन की स्मृतियों का प्रदर्शन

बुधवार 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सीईओ जिला पंचायत तपस्या परिहार, एडीएम मिलिंद नागदेवे, संयुक्त कलेक्टर बलबीर रमन, एसडीएम अखिल राठौर, एलडीएम रविशंकर सिन्हा उपस्थित हुए। इस कार्यक्रम में विस्थापित परिवारों के सदस्य उपस्थित हुए। विभाजन के दौरान देश को टुकड़ों में बांटे जाने का दर्द और लाखों लोगों के बलिदान की कहानियों पर शॉर्ट फिल्म प्रदर्शित की गई। विभाजन विभीषिका की स्मृति पर जिला स्तर पर संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया। जिसमें सभी लोगों ने विभाजन के दौरान हुए दुखद साम्प्रदायिक एवं रक्त रंजित अनुभवों को साझा किया। कार्यक्रम में शासकीय कन्या स्नातकोत्तर कॉलेज की इतिहास की प्रोफेसर नीरज निरंजन ने भी विभाजन के पूरे इतिहास को संक्षेप में प्रस्तुत किया। जिला पंचायत सीईओ श्रीमती परिहार ने बताया कि विभाजन एक दुखद घटना रही। जिससे राष्ट्र की सदभावना खराब हुई परन्तु आज इस स्मरण दिवस पर हमें ऐसा संकल्प लेना चाहिए कि समाज दोबारा विभाजित ना हो। हमारी सहिष्णुता अखण्ड रहे एवं इस संगोष्ठी के माध्यम से विस्थापित परिवारों की समस्याओं का निराकरण भी हो सके और उनके प्रति संवेदनशीलता का भाव जगृत रहे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here