Home डेली न्यूज़ 15 दिन से अंधेरे में डूबा सलेहा गांव

15 दिन से अंधेरे में डूबा सलेहा गांव

110
0
Jeevan Ayurveda

ग्रामीणों ने जनसुनवाई में कलेक्टर से की शिकायत

छतरपुर। गौरिहार तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम सलेहा के ग्रामीणों ने मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में शिकायती आवेदन देते हुए बताया कि पिछले 15 दिनों से उनका गांव अंधेरे में डूबा हुआ है। बार-बार शिकायत किए जाने के बावजूद विद्युत विभाग द्वारा उनकी फरियाद नहीं सुनी जा रही है।ग्रामीण रमल प्रसाद मिश्रा ने बताया कि 15 दिन पहले गांव का ट्रांसफार्मर जल गया था, जिसकी शिकायत विद्युत विभाग में की गई थी किंतु विद्युत विभाग द्वारा गांव के कुछ लोगों द्वारा बिल जमा न किए जाने का हवाला देकर सुधार करने से इंकार कर दिया गया। रमल प्रसाद ने बताया कि उसके द्वारा अपने खेत पर करीब दो सैकड़ा पौधे लगाए गए हैं जो सिंचाई के अभाव में सूखने की कगार पर हैं। इसके अलावा बिजली गुल रहने के कारण बच्चों की पढ़ाई से लेकर लोगों के अन्य दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। कलेक्टर को आवेदन देकर ग्रामीणों ने मांग की है कि जिन लोगों द्वारा बिल जमा नहीं किए गए हैं, उनके घरों की बिजली को बंद करते हुए अन्य घरों की सप्लाई चालू कराई जाए।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here