Home डेली न्यूज़ जैन समुदाय धार्मिक क्रियाकलापों में बाधा बन चुकी अव्यवस्थाओं के खिलाफ सौपा...

जैन समुदाय धार्मिक क्रियाकलापों में बाधा बन चुकी अव्यवस्थाओं के खिलाफ सौपा ज्ञापन

44
0
Jeevan Ayurveda

बड़ामलहरा। अव्यवस्थाओं का पर्याय बन चुके नगर में कुछ चिन्हित जगहों पर चाट ठेला व आवारा मवेशियों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं घटित हो रही हैं। इसी के चलते सोमवार को जैन समाज ने बड़ामलहरा थाना प्रभारी जितेन्द्र वर्मा को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि चाट ठेला संचालक दिन भर की बिक्री के बाद बची हुई सामग्री वहीं फेंक देते हैं जिसे खाने के लिए मवेशी एकत्रित होकर लड़ते हैं और आसपास डेरा जमाए रहते हैं।प्राप्त जानकारी अनुसार आज जब नित्य की भांति अपने धार्मिक क्रियाकलाप करने हेतु कमल जैन पिता स्व: रामप्रसाद जैन निवासी बड़ा मलहेरा वार्ड क्रमांक 10 मंदिर से पूजा उपरांत श्री जी का गंधोदक लेकर संत भवन में चातुर्मास कर रहीं ससंघ माता जी के पास ले जा रहे थे तभी बड़ी सोसायटी के सामने बैठे एक बैल ने अचानक से उनके ऊपर हमला कर दिया। हमला इतना जोरदार था कि कमल जैन को सिर से लेकर हाथ पैर में कई जगह गंभीर चोटें आई तब आसपास के लोग उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाए जहां उनका उपचार किया गया।घटना से गुस्साए जैन समाज के लोगों ने व्यवस्था में सुधार हेतुनगर पंचायत इंजीनियर व टीआई जितेन्द्र वर्मा को शिकायती ज्ञापन सौंपा और साथ ही आवारा मवेशियों के साथ चाट ठेला संचालक बबलू साहू का ठेला किसी अन्यत्र जगह स्थानांतरित किए जाने का आग्रह किया।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here