Home डेली न्यूज़ शहर में निकली तिरंगा यात्रा, महिलाओं ने दिखाया उत्साह

शहर में निकली तिरंगा यात्रा, महिलाओं ने दिखाया उत्साह

54
0
Jeevan Ayurveda

कलेक्टर और विधायक ने यात्रा को दिखाई हरी झण्डी

छतरपुर। भारत सरकार के निर्देश पर देश भर में 9 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत शनिवार को नगर पालिका छतरपुर के द्वारा शहर में एक तिरंगा यात्रा निकाली गई। कलेक्टर पार्थ जैसवाल एवं विधायक ललिता यादव ने किशोर सागर स्थित ऑडिटोरियम से इस यात्रा को हरी झण्डी दिखाई। यात्रा में स्वसहायता समूह की महिलाएं और छात्राएं हाथों में झण्डा लेकर भारत माता के नारे लगाते हुए निकलीं।नगर पालिका के कार्यक्रम प्रभारी सृजन गुप्ता ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य लोगों में देशभक्ति का भाव जगाना एवं 15 अगस्त के पहले हर घर पर तिरंगा लगाने के लिए लोगों को प्रेरित करना है। उन्होंने बताया कि ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान स्वसहायता समूह की महिलाओं ने टीकमगढ़ में चल रहे मुख्यमंत्री के मातृशक्ति कार्यक्रम एवं रक्षाबंधन कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी देखा। इसके साथ ही महिलाओं ने छतरपुर कलेक्टर को राखी बांधकर रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया। तदोपरांत ऑडिटोरियम से निकली तिरंगा यात्रा ने शहर का भ्रमण करते हुए लोगों को हर घर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया। यह यात्रा नगर पालिका प्रांगण में सम्पन्न हुई।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here