
छतरपुर। बकस्वाहा नगर के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अभिभावक शिक्षक संघ की बैठक प्राचार्य अरविन्द तिवारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में शिक्षकों नें विद्यालय में चल ही शिक्षण गतिविधियां, वृक्षारोपण, भवन, छात्राओं की सुरक्षा, अभिभावक शिक्षा सम्पर्क, छात्राओं के खेल आदि की चर्चा रखी। विद्यालय शिक्षण व विद्यालय की व्यवस्थाओं को और बेहतर कैसे बनाया जा सकता है इसके लिये अभिभावकों की राय जानी। शाला प्रबंधन ने कहा कि छात्राओं में पढऩे की रूचि जगाने, प्रतिदिन विद्यालय आने के लिये प्रेरित करने की दिशा में निरंतर प्रयास किया जा रहा है। प्राचार्य ने बताया कि इस सप्ताह अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति भी हो जावेगी। बैठक के अंत में गत वर्ष कक्षा 8 में रक्षा कुशवाहा, कक्षा 9 में सुहानी यादव, कक्षा 10 में अंजना, कक्षा 11 में रोशनी निषाद, कक्षा 12 में खुशी तिवारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, इनको सम्मानित किया गया। माह जुलाई में शत् प्रतिशत उपस्थिति के लिए ज्योति नामदेव, राधिका को सम्मानित किया गया। बैठक में महेन्द्र उपाध्याय, राजेन्द्र नामदेव, ललिता, दुर्गा प्रसाद साहू, कमलेश खरे, लता बिल्थरे, सरिता जैन के अलावा अभिभावक व शिक्षक उपस्थित रहे। बैठक का संचालन व आभार संस्था के वरिष्ठ शिक्षक राघवेन्द्र नापित ने किया।









