Home डेली न्यूज़ खाद लेने जा रहे किसान के बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत

खाद लेने जा रहे किसान के बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत

58
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। थाना महाराजपुर क्षेत्र के सूडा गांव निवासी खेमचंद्र रैकवार (23) पिता बाबूलाल रैकवार की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 8 तारीख की सुबह करीब 6 बजे खेमचंद्र अपने साथी सत्यम कुशवाहा के साथ खाद लेने सूडा से लवकुशनगर जा रहे थे। इसी दौरान उमरया के पास एक ई-रिक्शा और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई।दुर्घटना में खेमचंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके साथ मौजूद सत्यम कुशवाहा को कोई चोट नहीं आई। परिजन घायल को पहले अपने निजी वाहन से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे ग्वालियर रेफर किया गया। परिजन पहले झांसी लेकर गए, इसके बाद मंगलवार शाम 7 बजे ग्वालियर पहुंचे, जहां उसका इलाज किया गया। बुधवार दोपहर करीब 3 बजे हालत बिगडऩे पर डॉक्टरों ने खेमचंद्र को मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। परिवार और गांव में घटना से शोक का माहौल

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here