
छतरपुर। विधायक कामाख्या प्रताप सिंह ने गढ़ीमलहरा पहुंचकर नगर परिषद द्वारा शिव सागर तालाब पर आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होकर वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के लिये बहुत जरूरी है इसलिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा एक वृक्ष माँ के नाम अभियान चलाया है। हमें इस अभियान को सफल बनाना है इसके लिये जरूरी है कि हम जो पौधे लगा रहे हैं उनके संरक्षण का भी वीडा उठाये तभी यह अभियान सफल हो सकेगा। पौधों के रखरखाव के लिए नगर परिषद द्वारा ट्रीगार्ड भी लगाए गए है। इस अवसर पर अध्यक्ष नीता मनोज अहिरवार, उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौरसिया, सांसद प्रतिनिधि धीरेंद्र नायक, सीएमओ इम्तियाज हुसैन, पार्षद वंदना चौरसिया, राजकुमारी रैकवार, जय सोनी सहित हरी सिंह, कृष्णा, प्रदीप चौरसिया, पप्पू चौरसिया, पुष्पेंद्र अहिरवार, विनय चौरसिया सहित नगर परिषद का अमला मौजूद रहा।









