Home डेली न्यूज़ छतरपुर जिला अस्पताल का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण

छतरपुर जिला अस्पताल का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण

78
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। जिला कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने आज जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई, पेयजल की व्यवस्था, ओपीडी में डॉक्टरों की उपस्थिति तथा अन्य सुविधाओं का जायजा लिया।कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने बताया कि आज जिला अस्पताल का अचानक दौरा किया गया। ओपीडी में संबंधित डॉक्टरों की मौजूदगी चेक की गई। साथ ही अस्पताल में साफ-सफाई की व्यवस्थाओं का भी गहन अवलोकन किया। ब्लड बैंक की जांच भी की गई। इसके अलावा अस्पताल परिसर में हाल ही में बनी नई बिल्डिंग का भी निरीक्षण किया गया।उन्होंने कहा कि अस्पताल में आवश्यक सुविधाओं की पूर्ति के लिए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। नई बिल्डिंग में अभी कुछ अधोसंरचनात्मक कार्य बाकी हैं, जिन्हें जल्द पूरा करने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि डेढ़ से दो महीने के अंदर सभी आवश्यक कार्य पूरे कर नई बिल्डिंग को हैंडओवर किया जाए और इसे चालू कर दिया जाए।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here