
छतरपुर। आज की युवा पीढ़ी रक्तदान के प्रति निरंतर जागरूकता दिखा रही है। इसी क्रम में आपाजी ब्लड ग्रुप के रफत खान ने जानकारी देते हुए बताया कि गरीब, असहाय, पीडि़तों की मदद हेतु भाजपा के वार्ड 13 के पार्षद बिलाल अली द्वारा जीवन का पहला स्वैच्छिक रक्तदान किया गया साथ ही उनके दो युवा साथी सद्दाम अहमद और नूरोल हसन ने भी स्वैच्छिक रक्तदान किया। सद्दाम और नूरोल पहले भी कई बार अपने रक्तदान से दूसरो की सहायता कर चुके है।








