Home डेली न्यूज़ न्यायाधीशों का साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन सम्पन्न

न्यायाधीशों का साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन सम्पन्न

65
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। वर्तमान परिदृश्य में साइबर अपराधों में वृद्धि को दृष्टिगत रखते हुए उच्च न्यायालय जबलपुर, भोपाल के संयुक्त तत्वाधान 13 नवम्बर 2024 को जिला न्यायालय छतरपुर के समस्त न्यायाधीश का साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। उक्त प्रशिक्षण में जिला न्यायालय छतरपुर के मुख्य न्यायाधीश के साथ-साथ न्यायालय के समस्त न्यायाधीशगण एवं तहसील न्यायालयों में पदस्थ न्यायाधीशगण सम्मिलित हुए। उक्त प्रशिक्षण लीड ट्रेनर हर्ष चतुर्वेदी एवं ट्रेनर नीरज बाजपैयी द्वारा प्रदाय किया गया। उक्त प्रशिक्षण में वर्तमान परिदृश्य में हो रहे अपराधों के इतिहास, उत्पत्ति, अपराधों के प्रकार, उनसे बचावों, सोशल मीडिया से हो रहे अपराध, उनसे बचाव के तरीके, डेटा डिडलिंग, सिम स्वैप, स्पूफिंग, रेनसमवेयर, डिजिटल अरेस्ट, पोंजी स्कीम, साइबर जगत में बरतने वाली सावधानियों पर गहन जानकारी प्रदाय की गई। कार्यशाला के अंत में मुख्य न्यायाधीश द्वारा कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा गया कि उक्त प्रशिक्षण वर्तमान परिदृश्य में बहुत ही उपयोगी होगा, आगामी दिनांकों में विधिक सेवा के समस्त कर्मचारियों को भी उक्त प्रशिक्षण प्रदान करवाया जाएगा।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here