
वहां दूसरी ओर नौगांव थाना अंतर्गत गर्रोली चौकी क्षेत्र से निकली धसान नदी के रामपुर घाट पर एसडीआरएफ प्रभारी संजय गौर के नेतृत्व में एक टीम दिन भर नदी में सर्चिंग करती रही। श्री गौर ने बताया कि किसी आपराधिक घटना के तहत एक शव को यहां फेका गया है, जिसकी तलाश हेतु वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने उन्हें सर्चिंग के लिए प्वाइंट दिया था। अधिकारियों के निर्देशानुसार वे अपनी टीम के साथ सर्चिंग कर रहे हैं। चूंकि नदी में पानी का बहाव तेज है और नदी में बड़ी चट्टानें हैं इसलिए सर्चिंग में परेशानी हो रही है। शुरुआत में टीम नदी के किनारों पर सर्चिंग करती रही और दोपहर बाद वोट के माध्यम से नदी के बीच में सर्चिंग की गई। हालांकि शाम तक टीम के हाथ कुछ भी नहीं लगा था। सूत्रों के मुताबिक एसडीआरएफ की यह टीम जिस मामले की जांच करने के लिए पहुंची थी वह सिविल लाइन थाना क्षेत्र से लापता हुए शिवम मिश्रा से जुड़ा हुआ है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि किसी भी पुलिस अधिकारी अथवा एसडीआरआफ टीम द्वारा नहीं की गई है।









