Home डेली न्यूज़ नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी सहित दो वारंटी गिरफ्तार

नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी सहित दो वारंटी गिरफ्तार

38
0
Jeevan Ayurveda

ईशानगर। वर्ष 2023 में एक नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने भारतीय दंड विधान की धारा 354, पोक्सो एक्ट और एससी-एसटी एक्ट के तहत अपराध कर आरोपी की तलाश शुरु की थी। गत रोज पुलिस ने फरार आरोपी महेंद्र पटेल निवासी ग्राम पनौठा को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही वर्ष 2019 के भरण-पोषण संबंधित प्रकरण के फरार वारंटी सुमित अहिरवार ग्राम अजोखर थाना पलेरा जिला टीकमगढ़ को भी गिरफ्तार किया गया है। उक्त दोनों आरोपियों के विरुद्ध पृथक-पृथक प्रकरणों में न्यायालय से वारंट जारी किया गया था। ईशानगर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल में दाखिल किया है। उक्त कार्यवाही में एसडीओपी बिजावर शशांक जैन, थाना प्रभारी उप निरीक्षक किशोर पटेल, प्रधान आरक्षक राजेंद्र प्रजापति, रतिराम प्रजापति, संतोष अहिरवार, आरक्षक गुमान, नरेंद्र एवं आबिद की मुख्य भूमिका रही।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here