
वहीं दूसरी ओर पर्यटन नगरी खजुराहो का मतंगेश्वर महादेव मंदिर भी सावन के दूसरे सोमवार को हर-हर माहदेव के जयकारों से गूंजायमान रहा। भक्तों ने सर्वप्रथम मंदिर के बगल मौजूद जलाशय में स्नान किए तदुपरांत मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक किया। ऐसी मान्यता है कि मतंगेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर जो भी कामना की जाती है भोलेनाथ उसे शीघ्र पूरा करते हैं। यही कारण है कि वर्ष भर इस मंदिर में भक्तों की भीड़ देखने को मिलती है। सावन माह में भक्तों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो जाती है, और पूरे माह यहां धार्मिक आयोजन चलते हैं। इस वर्ष सावन माह में 5 सोमवार होने के कारण और भी अधिक संख्या में भक्तों की पहुंचने की संभावना है। सोमवार को नगर परिषद अध्यक्ष अरुण कुमार उर्फ पप्पू अवस्थी, सीएमओ बसंत चतुर्वेदी ने मंदिर का निरीक्षण कर व्यवस्था को जांचा। वहीं पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था रही।









