
चार जिलो के सीएमओ , उपयंत्री एवं स्वच्छता नोडल हुए शामिल
स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 अंतर्गत स्वच्छता समग्र क्षमतावर्धन कार्यशाला का शुभारंभ कलेक्टर संदीप जी.आर. के मुख्यातिथ्य में दीपप्रज्जवल कर किया गया। कार्यशाला में छतरपुर शहर सहित संभाग के सभी निकायों की स्वच्छता रेटिंग को बढ़ाने के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। छतरपुर शहर को संभाग में स्वच्छता की थ्री स्टार रेटिंग मिलने पर चार जिलों की कार्यशाला आयोजित करने का मौका मिला है। जिसमें स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 की आधारभूत जानकारी, स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में संभागीय प्रदर्शन और नगर परिषदों की रैंकिंग, निकायवार अंतर विश्लेषण, नाले नालियों में इंटरसेप्शन एण्ड डायवर्जन सहित सीवेज ट्रीटमेंट तकनीकि, अपशिष्ट संग्रहण प्रणाली को सुदृढ़ बनाना, मानव संसाधन प्रबंधन आदि बिन्दुओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रस्तुतीकरण किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष छतरपुर ज्योति चौरसिया, संयुक्त संचालक रामस्वरूप तिवारी, पीओडूडा साजिदा कुरैशी, सीएमओ माधुरी शर्मा सहित टीकमगढ़, पन्ना, निवाड़ी जिले के पीओडूडा, सीएमओ, उपयंत्री, स्वच्छता नोडल और स्वच्छता ब्राण्ड एम्बेसडर उपस्थित रहे। दूसरे दिवस मे कार्यशाला के अंतर्गत अधिकारियों द्वारा शहर की एक्सपोजर विजिट की जाएगी। कलेक्टर श्री जी.आर. ने छतरपुर निकाय को मिनिस्ट्री ऑफ हाउसिंग एवं अर्बन अफेयर्स भारत सरकार द्वारा जारी नवीन गार्बेज फ्री सिटीज की रेटिंग में 3 स्टार प्राप्त होने पर निकाय की स्वच्छता टीम को बधाई दी।









