Home डेली न्यूज़ शराब के नशे में धुत्त होकर विद्यालय पहुंचा लिपिक, वीडियो वायरल

शराब के नशे में धुत्त होकर विद्यालय पहुंचा लिपिक, वीडियो वायरल

24
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। जनपद अंतर्गत आने वाले ग्राम महेबा के हाई स्कूल में पदस्थ एक लिपिक शराब के नशे में धुत्त होकर विद्यालय पहुंचा, जिसका बच्चों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा यह वीडियो जनचर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच कराकर कार्रवाई करने की बात कही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक वीडियो में जो लिपिक नजर आ रहा है उसका नाम मुकेश अहिरवार है और वह शराब के नशे में धुत्त होकर विद्यालय पहुंचा था, जहां बच्चों ने वीडियो बना लिया। वीडियो में लिपिक अपनी शर्ट के सभी बटन खोले हुए नजर आ रहा है, जबकि एक व्यक्ति उसे संभालने का प्रयास कर रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी एमके कौटार्य ने मामले की जांच कराने और संबंधित लिपिक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की बात कही है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here