
छतरपुर। दिल से दुआयें लेना हो किसी के चेहरे पर मुस्कराहट लाना हो तो रक्तदान कीजिए। आपाजी ब्लड ग्रुप के रफत खान ने जानकारी देते हुए बताया कि युवा अरहिंत व्यास को गंभीर बीमारी के चलते रक्त की आवश्यकता थी। युवा का रेयर ग्रुप नेगेटिव होने के कारण काफी दिनों से कहीं मिल नही रहा था। पीडि़त की बहन गायिका ओजस्वनी व्यास ने व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से मदद की अपील की। तत्पश्चात ग्रुप के माध्यम से यह जानकारी आपाजी ब्लड ग्रुप के संज्ञान में आने पर ग्रुप के प्रयास से नौगांव निवासी विकास सक्सेना को स्थिति से अवगत कराया गया जिनका रेयर ग्रुप बी नेगेटिव था। उन्होंने तुरंत छतरपुर जिला अस्पताल आकर अपना कीमती ब्लड रक्तदान कर पीडि़त संगीतकार अरहिंत व्यास की मदद की, ये उनका पांचवा रक्तदान था। उन्होंने समाज के लिए अपने संदेश में कहा कि सभी को ज्यादा से ज्यादा रक्तदान करना चाहिए। कई दिनों के भटकने के बाद रक्त की मदद हो जाने पर पीडि़त की बहन वा पिता ने प्रसन्नतापूर्वक रक्तदानी विकास सक्सेना आपाजी ब्लड ग्रुप और हम वतन के रखवाले ग्रुप का आभार व्यक्त किया।








