Home डेली न्यूज़ झरना में नहाने गया युवक, पैर फिसला और चला गया 50 फिट...

झरना में नहाने गया युवक, पैर फिसला और चला गया 50 फिट नीचे खाई में

42
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। बिजावर क्षेत्र के जंगलों में तमाम ऐसे प्राकृतिक स्थान हैं जहां बारिश के दिनों में जाने में बेहद आनंद मिलता है लेकिन ये स्थान खतरनाक भी हैं। ऐसे ही एक स्थान है मोनासईया। चट्टानों के बीच से गुजरकर जाना पड़ता है। एक युवक मोनासईया गया और झरने में नहाने लगा मगर उसकी थोड़ी सी चूक जान ले गयी। झरने में नहाने के दौरान नंदगांयखुर्द थाना सटई निवासी गोलू अनुरागी पुत्र काशीराम 17 वर्ष का पैर फिसल गया जिससे वह 50 फिट गहरी खाई में चला गया जिससे उसकी मौत हो गई।बताया जाता है कि खाई में गिरने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिवार के सदस्य गंभीर हालत में बिजावर लाए जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल रिफर किया गया। मगर युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था। जिला अस्पताल चौकी में जीरो पर कायमी की गई है। वहीं मृतक का पोस्टमार्टम कर लाश परिजनों को सौंप दी गई।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here