Home डेली न्यूज़ मेल-मिलाप का त्यौहार है दशहरा: राजेश शुक्ला

मेल-मिलाप का त्यौहार है दशहरा: राजेश शुक्ला

201
0
Jeevan Ayurveda

बिजावर। बिजावर विधायक राजेश शुक्ला बबलू ने अपनी दशहरा मिलन श्रंखला का शुभारंभ रविवार को बिजावर के राम जानकी निवास मंदिर में किया। उपस्थित लोगों को तिलक लगाते हुए उन्होंने दशहरे की शुभकामनाएं दीं और कहा कि चूंकि यह यह त्यौहार मेल-मिलाप का है, इसलिए वे पिछले 15 वर्षों से लगातार इस कार्यक्रम का आयोजन करते आ रहे हैं।
बिजावर विधायक ने बताया कि दशहरा मिलने के कार्यक्रमों के आयोजन की यह परंपरा विगत 15 वर्षों से चली आ रही है, जो विधायक बनने से पहले और बाद में निरंतर जारी रही। उन्होंने बताया कि हस वर्ष विधानसभा के आधा दर्जन स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। बिजावर के बाद कल मातगुवां, फिर सटई, ईशानगर, झमटुली और किशनगढ़ में कार्यक्रम होंगे। विधायक ने कहा कि ये मिलन जनता से जुड़ाव का माध्यम हैं, जहां त्योहार मनाते हुए विकास कार्यों और समस्याओं पर चर्चा होती है। विधायक श्री शुक्ला ने बताया कि दशहरा मिलन का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों से मिलना-जुलना है। हर 10-15 किमी के आसपास के क्षेत्र में एक आयोजन कर ज्यादा से ज्यादा जनता से संपर्क बनाए रखते हैं। दशहरा के बहाने मिलन होता है, तो शंकर जी के बहाने जटाशंकर में, जन्मदिन पर भी जनता बुलाते हैं। क्षेत्र बड़ा होने से हर तीन महीने में कोई न कोई कार्यक्रम आयोजित कर जनता से दूरी न हो। मोबाइल पर निवेदन से जनता आशीर्वाद देती है। ईश्वर की कृपा से जनता का विश्वास बना रहे। जनता ने चुना, इसलिए विकास में कमी न हो। सात वर्षों में गांव, मंदिर या अन्य कार्यों की मांगें पूरी करने का प्रयास किया। बकाए कार्य धीरे-धीरे पूरे होंगे। राम जानकी निवास मंदिर में पहला कार्यक्रम भव्य रहा, जहां स्थानीय जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और नागरिक शामिल हुए। विधायक ने त्यौहार के बहाने सामाजिक समरसता को मजबूत करने पर जोर दिया। आधा दर्जन स्थानों पर आयोजन से विधानसभा क्षेत्र का हर कोना जुड़ेगा। यह प्रयास जनता के स्नेह और आशीर्वाद से सफल हो रहा, जो बुंदेलखंड की सांस्कृतिक परंपरा को जीवंत रखता है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here