Home डेली न्यूज़ जमीनी विवाद के चलते हुआ युवक का अपहरण

जमीनी विवाद के चलते हुआ युवक का अपहरण

100
0
Jeevan Ayurveda

पीडि़त परिवार ने पुलिस अधीक्षक को सुनाई फरियाद

छतरपुर। नौगांव थाना क्षेत्र के ग्राम चौखड़ा में जमीनी विवाद के चलते एक ही समाज के दो पक्षों में विवाद हुआ, जिसके बाद एक पक्ष के लोगों ने मिलकर दूसरे पक्ष के एक युवक का अपहरण कर लिया और अब पिछले 5 दिनों से उक्त युवक लापता है। पीडि़त परिवार का आरोप है कि मामले में पुलिस द्वारा गंभीरता से कार्रवाई नहीं की जा रही है। एसपी ऑफिस में आवेदन देकर पीडि़त परिवार ने न्याय की गुहार लगाई है।चौखड़ा निवासी धर्मेन्द्र यादव ने बताया कि गांव के घनश्याम, देशराज, शिवराज, चंदन, जीतेन्द्र, सुरेन्द्र, आकश, बबलू से उसके परिवार का जमीनी विवाद चल रहा है। 23 जून की रात करीब 9 बजे उसका बड़ा भाई दीपू यादव खेत की जुताई करने गया था, जहां से उक्त लोगों ने उसका अपहरण कर लिया। इतना ही नहीं आरोपियों के द्वारा उसके घर में घुसकर परिवार की महिलाओं सहित अन्य लोगों के साथ मारपीट भी की गई है। धमेन्द्र का आरोप है कि इस मामले की शिकायत किए जाने के बाद भी पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। एसपी ऑफिस में आवेदन देकर धमेन्द्र ने उसके लापता भाई की तलाश कराने और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई कराने की मांग की है।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here